Home खेल राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए जिले के तीन युवा चयनित,,यूथ समिट में...

राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए जिले के तीन युवा चयनित,,यूथ समिट में सूरज शर्मा तो प्रतिभागी स्वयंसेवक के रूप में अरुण व कुशाल लेंगे हिस्सा

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेलीकेंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा महाराष्ट्र के नासिक शहर में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में मुंगेली निवासी सूरज शर्मा यूथ सम्मिट कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व करेंगे। वही मुंगेली निवासी अरुण साहू एवं पथरिया निवासी कुशल यादव युवा स्वयंसेवक के रूप में सम्मिलित होंगे। कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय के छात्र सूरज इससे पूर्व भी राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। वहीं अरुण एवं कुशाल नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के रूप में सेवा दे रहे हैं। राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 जनवरी से 16 जनवरी तक किया जा रहा है। कार्यक्रम में युवा कृति, फूड फेस्टिवल, यंग आर्टिस्ट्स कैंप सहित अनेक प्रतियोगिताएं होंगी। जिसका उद्घाटन 12 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय युवा महोत्सव 1995 में राष्ट्रीय एकता शिविर (एनआइसी) कार्यक्रम के तहत एक प्रमुख गतिविधि के रूप में शुरू हुआ था। नेहरू युवा केंद्र संगठन और राष्ट्रीय सेवा योजना जैसे संगठनों के सहयोग से हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस बार के आयोजन में 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग आठ हजार से अधिक प्रतिभागी और कई टीमें भाग लेंगी।