Home छत्तीसगढ़ राज्य के 39 पुलिस अधिकारी पुलिस वीरता, विशिष्ट सेवा एवंसराहनीय सेवा पदक...

राज्य के 39 पुलिस अधिकारी पुलिस वीरता, विशिष्ट सेवा एवंसराहनीय सेवा पदक से विभूषित

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर – भारत शासन, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस, 2024 के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों को वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई हैः-
पुलिस वीरता पदक : 26
श्री हेमन्त कुमार पटेल, उप निरीक्षक, बलौदाबाजार, श्री मालिक राम, निरीक्षक, कांकेर, श्री सुक्कू राम नाम, सउनि, नारायणपुर, श्री संतोष चंदन, प्रधान आरक्षक, नारायणपुर, श्री साकेत कुमार बंजारे, उप निरीक्षक हाल निरीक्षक बीजापुर, श्री भुवन सिंह बोरा, प्लाटून कमाण्डर हाल कंपनी कमाण्डर 21वीं वाहिनी, छसबल, बालोद, श्री संजय पाल, उप निरीक्षक, बीजापुर, श्री धरम सिंह तुलावी, उप निरीक्षक, बीजापुर, श्री विरेन्द्र कंवर, उप निरीक्षक, बीजापुर, श्री पतिराम पोड़ियामी, उप निरीक्षक, बीजापुर, श्री दिलीप कुमार वासनिक, प्लाटून कमाण्डर, एसटीएफ, शहीद रमेश जुर्री, प्रधान आरक्षक, बीजापुर, शहीद रमेश कोरसा, आरक्षक, बीजापुर, शहीद सुभाष नायक, आरक्षक, बीजापुर, शहीद रामदास कोर्राम, आरक्षक, एसटीएफ, शहीद जगतराम कंवर, आरक्षक, एसटीएफ, शहीद सुख सिंह, आरक्षक, एसटीएफ, शहीद रमाशंकर सिंह, आरक्षक, एसटीएफ, शहीद शंकर नाग, आरक्षक, एसटीएफ, शहीद किशोर एण्ड्रिक, सहायक आरक्षक, बीजापुर, शहीद सनकूराम सोढ़ी, सहायक आरक्षक, बीजापुर, शहीद बोसाराम करटामी, सहायक आरक्षक, बीजापुर, श्री धरम सिंह तुलावी, उप निरीक्षक, बीजापुर, श्री शिव कुमार रामटेके, प्रधान आरक्षक, बीजापुर, श्री छन्नू राम पोयाम, आरक्षक, बीजापुर, श्री गौतम कोरसा, आरक्षक बीजापुर।
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक : 02
अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता, पु.मु नवा रायपुर, कन्हैया लाल ध्रुव, पुलिस उप महानिरीक्षक, नक्सल अभियान, मु0मु0 नवा रायपुर।
सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक :11
डी.आर. आंचला, सेनानी, 14वीं वाहिनी, छसबल, धनोरा, जिला बालोद, नेहा पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, येशेश्वरी येरेवार, उप पुलिस अधीक्षक, एसबी, पु.मु. रायपुर, टीकाराम कुर्रे, सहायक सेनानी, 22वीं वाहिनी, भीरागांव, कांकेर, महेश शुक्ला, एपीसी, 6वीं वाहिनी, छसबल, रायगढ़, जेम्स लकड़ा, कंपनी कमाण्डर, 2री वाहिनी, छसबल, सकरी-बिलासपुर, ओम प्रकाश साहू, उप निरीक्षक-अ, पु.मु. नवा रायपुर, उदय सिंह सिदार, प्रधान आरक्षक, 15वीं वाहिनी, बीजापुर, महेन्द्र कुमार पाठक, उप निरीक्षक, हाल जिला नारायणपुर, श्री मनोज कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक, जिला बस्तर, श्री देवी शरण सिंह, प्रधान आरक्षक, विआशा, पु.मु. नवा रायपुर।
पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने पदक से विभूषित सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।