Home छत्तीसगढ़ देवांगन समाज ने उप मुख्यमंत्री साव का किया स्वागत,,समाज की महिलाओं ने...

देवांगन समाज ने उप मुख्यमंत्री साव का किया स्वागत,,समाज की महिलाओं ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली//उप मुख्यमंत्री बनने के बाद अरुण साव का मुंगेली नगर में 01 फरवरी को प्रथम आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इसी क्रम में देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन सहित समाज के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं द्वारा माता परमेश्वरी चौक में उप मुख्यमंत्री साव का भव्य स्वागत किया गया। जिसमे समाज के महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और उप मुख्यमंत्री साव का महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह अर्थात साल में 12 हजार की आर्थिक सहायता राशि के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असामान्य, जागरूकता की कमी होने के फलस्वरुप समाज में महिलाओं के विरुद्ध भेदभाव को समाप्त करने के साथ ही उनके स्वस्थ एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वालंबन को बढ़ावा मिलेगा। इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ निवासी विवाहित महिलाओं जिनकी आयु 01 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो को मिलेगा । विवाहित महिलाओं के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, महिलाओं को भी योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र होगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के विकास के लिए हर संभव मदद किया जाएगा। सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर दुर्गेश देवांगन, अमरनाथ देवांगन, विष्णु देवांगन, अजय देवांगन, सुदामा देवांगन , नानू, बलराम, बंटी, सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन सहित बड़ी सँख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।