Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें 12 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में, 61 बटुकों का उपनयन संस्कार

12 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में, 61 बटुकों का उपनयन संस्कार

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बिलासपुररतनपुर के श्री सिद्ध तंत्र पीठ भैरव बाबा मंदिर में वसंत पंचमी पर निःशुल्क सामूहिक विवाह एवं ब्राह्मण बटुकों का उपनयन संस्कार आयोजित होगा। प्रातः 9 बजे से यहां कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। भैरव मंदिर के महंत पंडित जागेश्वर अवस्थी ने बताया यह आयोजन निरंतर वर्षों से किया जा रहा है यह आयोजन का उद्देश्य जनकल्याण के साथ समाज कल्याण का भी है। इस वर्ष उप नयन संस्कार के लिए 51 बटुकों का लक्ष्य रखा गया था। इसमें लक्ष्य से अधिक 61 बटुकों का पंजीयन किया गया है। वहीं सामूहिक विवाह के लिए 12 जोड़ों ने पंजीयन कराया है। वैदिक रीति-रिवाज से वैदिक आचार्य के द्वारा यह संस्कार सम्पन्न कराए जाएंगे। उपनयन संस्कार एवं सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचने वाले मेहमानों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था मंदिर के द्वारा किया जाएगा। सामूहिक विवाह व उपनयन संस्कार में लगने वाले पूजन सामग्री भी मंदिर प्रबंधन की ओर से दिया जाएगा। वही इस आयोजन को पंडित जागेश्वर स्वास्थ्य के दिशा निर्देश में पं दिलीप दुबे, महेश्वर पाण्डेय, पं राजेंद्र दुबे, पं कान्हा तिवारी,पं विक्की अवस्थी, पं राजेंद्र तिवारीरवि ताम्बेली आदि संपन्न करेंगे ।