Home छत्तीसगढ़ मुंगेली के चातरखार में होगा शिवमहापुराण एवं संतसमागम,,कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का...

मुंगेली के चातरखार में होगा शिवमहापुराण एवं संतसमागम,,कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली// मुंगेली के चातरखार में शिव महापुराण एवं संत समागम का आयोजन 27 फरवरी से किया जाएगा।कलेक्टर राहुलदेव ने कानून एवं व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों के मद्देनजर आज कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश संबंधित अधिकारयों को दिए।

गौरतलब है की 27 फरवरी से 06 मार्च तक चातरखार में शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश प्रसिद्ध संत शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा कथवाचन करेंगे। संतसमागम में चित्रकूटधाम के राजीवलोचन दास जी महाराज, सत्यप्रज्ञानंद जी, चित्रकूटधाम के रामस्वरूपाचार्य सहित देश के विख्यात संत भी हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है।