Home छत्तीसगढ़ शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर 12 वाहनो को किया गया...

शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर 12 वाहनो को किया गया जप्त

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

यातायात पुलिस द्वारा कल सायं से देर रात्रि तक 10 फिक्स पॉइंट बनाकर किया शराब की चेकिंग की गई।

प्रत्येक वाहन चालको पर न्यायालय द्वारा 10.000/-रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया एवं लायसेस निलंबन की कार्यवाही की गई।

आज दिनांक से यातायात पुलिस द्वारा बनाये गये 26 चेंक पाइंट में चेकिंग की जावेगी।

जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग* के द्वारा आगामी 25 मार्च को होली त्योहार को देखते हुए एवं रात्रि के समय सडक दुर्घटना के प्रमुख कारण शराब सेवन कर वाहन चलाना पर अकुंश लगाने हेतु यातायात पुलिस को दिये गये सख्त निर्देश के परिपालन पर *श्री सतीष ठाकुर, श्री सतांनद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात* के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा कल दिनांक को सायं 06.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक जिले के अंतर्गत 10 फिक्स पाइंट बनाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले की विरूद्ध विशेष अभियान कार्यवाही की गई चेकिंग के दौरान वाहन चालक को ब्रीथएनेलाईजर मशीन से चेक करने पर 12 वाहन चालक शराब सेवन करना पाया गया जिसे वाहन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु आज दिनांक को माननीय न्यायालय पेश किया गया जिस पर न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालक पर 10,000-10.000/-रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया और साथ ही परिवहन विभाग को संबंधित वाहन चालक का लायसेस सस्पेड करने की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बनाये गये 26 फिक्स पाइंट पर आज दिनांक से वाहनो की चेकिंग प्रारंभ की जावेगी जो भी वाहन चालक शराब सेवन करना पाया गया उसका वाहन दिनांक 26 मार्च को न्यायालय प्रस्तुत किया जावेगा साथ ही मोडिफाईड सायलेंसर हुडदग करने वाले वाहन चालक, तीन सवारी, बिना नंबर, ब्लेक फिल्म वाले वाहन भी जप्त किये जायेगें।