Home छत्तीसगढ़ आरोहरण फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रान्च अम्बिकापुर के पूर्व शाखा प्रबंधक और सहायक...

आरोहरण फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रान्च अम्बिकापुर के पूर्व शाखा प्रबंधक और सहायक प्रबंधक द्वारा की गई कुल 62 लाख रूपये की हेराफेरी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत गबन प्रकरण के आरोपियों के धरपकड़ की कार्यवाही जारी

आरोपियों द्वारा आरोहण फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रान्च अम्बिकापुर में सेवारत् रहते हुए कुल 54,18,279/- रूपये का गबन एवं नगदी दुरूपयोग तथा 08 लाख रूपये की केवायसी फेराफेरी कर राशि गबन

आरोहरण फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रान्च अम्बिकापुर के पूर्व शाखा प्रबंधक और सहायक प्रबंधक द्वारा की गई कुल 62 लाख रूपये की हेराफेरी कर गबन

आरोहरण फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रान्च कम्पनी की राशि का हेराफेरी कर किया गया गबन

आपराधिक न्यायभंग कर राशि हेराफेरी कर गबन करने के मामले में पूर्व शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

मामले में आरोपी पूर्व सहायक शाखा प्रबंधक फरार

थाना मणीपुर पुलिस द्वारा की गई सख्त कार्यवाही

विवरण इस प्रकार है, दिनांक 22/03/2024 को थाना मणीपुर में प्रार्थी हीरादास मानिकपुरी पिता श्री बृक्षदास मानिकपुरी, उम्र 33 वर्ष, क्षेत्र प्रबंधक आरोहरण फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रान्च अम्बिकापुर स्थायी पता पिहरिद मालखरौदा, जांजगीर चांपा के द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि पूर्व शाखा प्रबंधक अक्षय कुमार टण्डन एवं पूर्व सहायक शाखा प्रबंधक लक्ष्मण यादव के द्वारा आरोहरण फायनेंसियल सर्विसेस लिमिटेड ब्रान्च अम्बिकापुर में सेवक रहते हुए, आपराधिक न्यासभंग करते हुए कुल 62,18,279/- रूपये का हेराफेरी कर गबन किया गया है। आरोपियों द्वारा मिलकर काम करने के परिणाम स्वरूप 54,18,279/- रूपये का गबन एवं नगदी दुरूपयोग तथा 08 लाख रूपये की केवायसी फेराफेरी कर गबन किया गया है। आरोपी लक्ष्मण यादव घटना उपरांत 15/01/2024 से फरार है, और आरोपी अक्षय कुमार टण्डन को निलंबित कर दिया गया। दोनों आरोपियों द्वारा कम्पनी के राशि का अपने निजी उद्देश्य के लिए अपने पद का आपराधिक न्यासभंग करते हुए फेराफेरी कर गबन किया गया है। उक्त आरोपियों द्वारा दिनांक 01.08.2023 से 26.01.2024 के मध्यम आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया गया है, इनके कृत्य से कम्पनी और बडे़ पैमाने पर ग्राहकों को नुकसान हुआ है। जिससे थाना मणीपुर पुलिस द्वारा सदर धारा 409, 34 भादसं के तहत् अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण पंजीबद्व उपरांत आरोपियों की पता-तलाश एवं गिरफ्तार हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए, पुलिस टीम द्वारा तत्काल मामले के आरोपी पूर्व शाखा प्रमुख अक्षय कुमार टण्डन, उम्र 27 वर्ष, निवासी भुंईगांव, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा छ.ग. को वाड्रफनगर से पकड़ा गया।

मामले के आरोपी के पता-तलाश/गिरफ्तारी में थाना मणीपुर से प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, मनीष सिंह इत्यादि सक्रिय रहे।