Home अपराध रेलवे के महिला अधिकारी की फांसी पर लटकती मिली लाश

रेलवे के महिला अधिकारी की फांसी पर लटकती मिली लाश

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

बिलासपुर- तोरवा क्षेत्र के एनी कालोनी स्थित मकान में रेलवे के महिला अधिकारी की लाश फांसी पर लटकती मिली है। उनकी आठ साल की बेटी ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रेलवे अस्पताल में रखवा दिया है। महिला अधिकारी के मायके वालों को घटना की सूचना दी गई है। उनके आने के बाद शव का पीएम कराया जाएगा।
तोरवा क्षेत्र के एनी कालोनी में रहने वाली विनीता साहनी(37) रेलवे में कामर्शियल इंस्पेक्टर थीं। वे अपने पति ओब्राहम हेल और आठ साल की बेटी के साथ रहती थीं। महिला अधिकारी के पति हेमूनगर में जिम चलाते हैं। शनिवार को महिला अधिकारी अपनी आठ साल की बेटी के साथ घर पर ही थीं। उनके पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। दोपहर करीब ढाई बजे महिला अधिकारी ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। इस दौरान उनकी बेटी दूसरे कमरे में थी। बच्ची कमरे में आई तो वे फांसी के फंदे पर लटक रही थी। बच्ची ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर आनन-फानन में महिला आधिकारी को रेलवे अस्पताल पहुंचाया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रेलवे अस्पताल के मरच्यूरी में रखवा दिया है। महिला के मायके वाले दिल्ली में रहते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। मायके वालों के आने पर शव का पीएम कराया जाएगा।

दस साल पहले हुई शादी, खुशहाल था परिवार
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली है। इसमें पता चला है कि विनीता की शादी 10 साल पहले हुई थी। उनकी आठ साल की बेटी है। पड़ोसियों ने प्राथमिक पूछताछ में पति-पत्नी के बीच किसी तरह की अनबन की जानकारी से इन्कार किया है। दोनों हंसी खुशी रहते थे। मायके वालों के आने के बाद घटना के कारणों की जानकारी मिल सकेगी।

रे

लवे अधिकारी के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप
कामर्शियल इंस्पेक्टर की मौत की जानकारी लगते ही कालोनी में सन्नाटा पसर गया। इधर इंटरनेट मीडिया में रेलवे के एक अधिकारी की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की बात कही जा रही है। इस संबंध में एक्स पर दो पोस्ट किए गए हैं। इस पोस्ट में बताया गया है कि अधिकारी के खिलाफ महाराष्ट्र में प्रताड़ना का मामला दर्ज है। हालांकि प्राथमिक जांच में प्रताड़ना की पुष्टी नहीं हुई है।