Home छत्तीसगढ़ प्रदेश देवांगन समाज के उपाध्यक्ष बने विष्णु देवांगन तो प्रदेश प्रवक्ता...

प्रदेश देवांगन समाज के उपाध्यक्ष बने विष्णु देवांगन तो प्रदेश प्रवक्ता बने शिक्षक दुर्गेश,,प्रदेश महिला देवांगन समाज के संरक्षक बनी गायत्री देवांगन तो प्रदेश सलाहकार बनी सुनीता

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली//प्रदेश युवा देवांगन समाज के नवीन पदाधिकारियों का चयन विगत दिनों बड़ी सँख्या में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन के अनुमति पर युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोहर देवांगन द्वारा युवाओं एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष किरण देवांगन द्वारा महिलाओं की सदस्यों को प्रदेश कार्यकारिणी में नियुक्ति किया। जिसमें मुंगेली से वर्तमान देवांगन समाज नगर अध्यक्ष एवं शिक्षक दुर्गेश देवांगन को प्रदेश युवा देवांगन समाज का प्रवक्ता एवं विष्णु देवांगन को प्रदेश युवा देवांगन समाज का उपाध्यक्ष का दायित्व सौपा है। इसी तरह प्रदेश देवांगन समाज महिला वर्ग का भी गठन करते हुए मुंगेली विवेकानंद वार्ड की पार्षद श्रीमति गायत्री आनंद देवांगन को महिला प्रदेश देवांगन समाज का संरक्षक एवं मुंगेली देवांगन समाज की महिला अध्यक्ष श्रीमति सुनीता राजू देवांगन को प्रदेश सलाहकार का दायित्व मिला है। इसके लिए मुंगेली देवांगन समाज सहित पूरे जिलेवासियों में खुशी की लहर है। मुंगेली से चयनित इन सामाजिक कार्यकर्ताओं को लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई सन्देश भी मिल रहा है। प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश देवांगन ने नियुक्ति पश्चात् कहा कि प्रदेश स्तर में सामाजिक एकता स्थापित करते हुए सामाज को एकजुट करना और सभी को समाज के मुख्य धारा में जोड़ना मुख्य उद्देश्य है। दायित्व मिलने पर पदाधिकारियों ने प्रदेश महासचिव परस देवांगन, संगठन उपाध्यक्ष रवि देवांगन, मुंगेली जिलाध्यक्ष आनंद देवांगन, प्रदेश कार्यकरणीय सदस्य अमरनाथ देवांगन, प्रदेश मीडिया प्रभारी कोमल देवांगन सहित समाज के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश देवांगन समाज ने जो भी जिम्मेदारी व दायित्व सौपा है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरी लगन से समाज के हित के लिए कार्य करेंगे और समाज को आगे बढ़ाने में भरपूर मेहनत करने की बात कही। जिला अध्यक्ष आनंद देवांगन ने कहा कि पहले मुंगेली देवांगन समाज का पहचान जिलास्तर तक रहा है। अब धीरे-धीरे हमारे समाज के लोग प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व करके अपना पैर पसार रहे है। विगत दिनों प्रदेश देवांगन के चुनाव हुआ है तब से लेकर आज तक लगातार हमारे मुंगेली देवांगन समाज के लोगो को प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल रहा है। इससे मुंगेली देवांगन समाज मे खुशी का माहौल बना हुआ है। मुंगेली देवांगन समाज व्यापार ही नही बल्कि युवा शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़कर समाज व जिला के नाम रोशन कर रहे है।