Home कोरबा शराब दुकान में लूट,बंदूक की नोक पर

शराब दुकान में लूट,बंदूक की नोक पर

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

कोरबा-पाली- कोरबा जिले के सरहद क्षेत्र पाली थाना अंतर्गत बुधवार की देर रात सनसनीखेज घटनाक्रम में देशी शराब दुकान में लूट हो गई।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था और जगह-जगह पर की जाने वाली जांच और चेकिंग के बीच अज्ञात लुटेरों ने इस दुस्साहस को अंजाम दिया है। हमारे संवाददाता दीपक शर्मा द्वारा प्रारंभिक तौर पर बताया गया है कि पाली मुख्य बाजार से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित एवं नेशनल हाईवे से लगे हुए क्षेत्र में संचालित देशी शराब दुकान में रात 9:00 से 10:00 बजे के मध्य अज्ञात लोगों ने बंदूक की नोक पर करीब ₹300000 कलेक्शन राशि की लूट को अंजाम दिया है।वारदात के बाद लुटेरे वहां से भाग निकले। इसकी जानकारी होते ही पुलिस ने लुटेरों की धर पकड़ के लिए नाकाबंदी और सघन जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर पाली में एकबारगी सनसनी फैल गई है।