Home छत्तीसगढ़ आकाशवाणी से शिक्षक दिनेश पाण्डेय के बाल कविताओं का प्रसारण 05 मई...

आकाशवाणी से शिक्षक दिनेश पाण्डेय के बाल कविताओं का प्रसारण 05 मई को सुबह 10 बजे

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रतनपुर– शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरगहनी में पदस्थ शिक्षक दिनेश पाण्डेय के बाल कविताओं का प्रसारण आकाशवाणी बिलासपुर से 05 मई 2024 रविवार को सुबह 10 बजे से “आओ बच्चों ” के कार्यक्रम में किया जायेगा। जिनमें छुट्टी,सूरज दादा,आम, तरबूज, मेरी प्यारी मां, जंगल में लगा दरबार व गुड्डा गुडिया शीर्षक पर मनोरंजक व ज्ञानवर्धक कविताएं शामिल हैं।इसके पूर्व में भी इनके बाल कविताओं का प्रसारण आकाशवाणी से हुआ है।आप शिक्षा के क्षेत्र व अपने विद्यालय के लिए समर्पित शिक्षक है। नवाचार, गतिविधियों ,योग, पौधरोपण व बाल कविता के लिए जाने जाते हैं।
दिनेश पाण्डेय ने बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने में मजा आता है। इनके कविताओं के प्रसारण होने पर बच्चों, शिक्षकों व नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।