Home छत्तीसगढ़ बेड में पटवारी की संदिग्ध हालात में मिली लाश, जांच में जुटी...

बेड में पटवारी की संदिग्ध हालात में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बिलाईगढ़ – छतीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के नगर पंचायत भटगांव के सिंघीचुआ रोड में हल्का पटवारी की संदिग्ध हालत में अपने घर के बेडरूम में लाश मिली है लाश को देखकर अंदेशा लगाया गया है कि पटवारी की मृत्यु दो से तीन दिन पहले हो चुकी है। घटना की जानकारी भटगांव पुलिस को दी गई जिसके बाद भटगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी इसकी सूचना देने की जानकारी निकाल कर सामने आ रही है। पटवारी के शव को देखकर क्षेत्र के लोगों ने हत्या का आशंका भी जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जमगहन हल्का में पदस्थ पटवारी लाकेश्वर उर्फ लोकेश मानिकपुरी की अपने ही घर के बेडरूम में सोते हुए अवस्था में लाश पाया गया जिसके नाक और मुंह से खून भी निकल रहा है। लाश को देखकर हत्या की आशंका जताते हुए भटगांव पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी होते ही सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे हैं । कल सुबह फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचेगी और जांच करेगी साथ ही शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा