Home छत्तीसगढ़ मादक पदार्थ गॉजा की महिला व्यापारी को किया गिरफ्तार,1.958 किलो गाँजा ...

मादक पदार्थ गॉजा की महिला व्यापारी को किया गिरफ्तार,1.958 किलो गाँजा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी,को किया गया जप्त

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

नशे का व्यापार करने वाले आरोपी पर रतनपुर पुलिस का प्रहार।
मादक पदार्थ गॉजा की महिला व्यापारी को किया गिरफ्तार।
1.958 किलोग्राम गाँजा कीमती लगभग 30000 रूपये व गॉजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्कूटी को किया गया जप्त

गिरफ्तार आरोपी –

मानकी केंवट उर्फ विनीता जोशी पिता भकलू लाल कंवर उम्र 25 वर्ष निवासी जयरामनगर, हा.मु. अकलतरा चौक थाना अकलतरा जिला जॉजगीर-चॉपा छ.ग.।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने, प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब, गाँजा,नशीली दवाई बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया है। दिनाँक 21/05/2024 को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि एक महिला मेला ग्राउण्ड रतनपुर के पास मादक पदार्थ गाँजा बिक्री हेतु रखी है, तथा ग्राहक तलाश कर रही है। सूचना मिलने पर मेला ग्राउण्ड रतनपुर में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जहाँ एक महिला अपने स्कूटी में मादक पदार्थ गॉजा 1.958 किलोग्राम रखे हुये मिली, जिसे जप्त कर उक्त महिला के विरूद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में (प्रशिक्षु) भा.पु.से. अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर, सउनि चन्द्रकांत डहरिया, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आर. नंदकुमार यादव, अनिशा कश्यप, संजय खाण्डे का विशेष योगदान रहा।