Home छत्तीसगढ़ भारतीय मजदूर संघ की मजबूत ताकत है श्रमवीर ….शँखध्वनिभारतीय मजदूर संघ के...

भारतीय मजदूर संघ की मजबूत ताकत है श्रमवीर ….शँखध्वनिभारतीय मजदूर संघ के संगठनात्मक बैठक में पहुचे प्रदेश उपाध्यक्ष

Oplus_131072
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

जांजगीर चाम्पा न्यूज …भारतीय मजदूर संघ के संगठनात्मक बैठक मे जांजगीर के संघ कार्यालय नारायण कुंज पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष शंखध्वनि बनाफर ने भारतीय मजदूर सँघ के कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय मजदूर संघ श्रमवीरो का संगठन है इसकी पहचान त्याग ,तपस्या और बलिदान है संगठन सदैव श्रमवीरो के लिए लडता रहेगा कार्य करता रहेगा बैठक मे उपस्थित रसोइया संगठन के व्दारा भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष को रसोइयो की समस्याओ से अवगत कराया जिसमे दो तीन माह की लेट लतीफी से मानदेय का भूगतान होना ,कुकिंग कास्ट की राशि लेट से जमा होना ,अकलतरा ब्लाक मे पुरूष रसोइयो को कार्य से बेदखल करना ,दर्ज संख्या को आधार मानकर महिला रसोइयो की छंटनी जैसी समस्याओ पर खुलकर बाते रखी गई इन समस्याओ के त्वरित निराकरण कराने का भरोसा प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया साथ ही जिले के सभी स्कूलो मे कार्यरत रसोइयो को एकजुट होकर भारतीय मजदूर संघ के साथ मिलकर कार्य करने की अपील की कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज्य कर्मचारी संघ के प्राँताध्यक्ष अरूण तिवारी ने कहा की भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रीय स्तर का मजबूत संगठन है हम सबको निष्ठा पूर्वक इसको आगे बढाने के लिए कार्य करना चाहिए संघ कार्यालय मे आयोजित बैठक को भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुर्रे व राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अनुभव तिवारी ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री संजय चौहान ने किया इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री रामकृपाल राठौर ,संतोषी कौशिक ,शांति बाई यादव, कृष्णा कंवर ,बद्रीका रत्नाकर ,मोंगरा साहू ,अँजलीखरे ,शुकवारा ,सावित्रीयादव , खगेश यादव ,मथुरा धीवर उपस्थित रहे