Home कांकेर छात्रा के गर्भवति होने और भ्रूण हत्या की शिकायत करने वाली सरपंच...

छात्रा के गर्भवति होने और भ्रूण हत्या की शिकायत करने वाली सरपंच का खुलासा, अरूण सिन्हा ने गढ़ी कहानी, आश्रम अधीक्षिका से विवाद का बदला लेने लगाया आरोप

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कांकेर जिले के छोटेबेठिया इलाके में आदिवासी हॉस्टल में रहने वाली नाबालिग लड़की के गर्भवति होने और भ्रूण की हत्या करने की शिकायत करने वाली सरपंच ने अपने बयान से पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने अरूण सिन्हा नाम के शख्स पर धोखे से शिकायत में दस्तखत करवाने की बात कही है।

पखांजूर एसडीएम को ज्ञापन सौपकर महिला सरपंच ने पूरे मामले की जानकारी दी है। और आदिवासी छात्रा के कथित तौर पर गर्भवति होने और गर्भपात की जानकारी से इंकार किया है। उन्होंने अपने शिकायत ने अरूण सिन्हा और आश्रम की अधीक्षिका के विवाद की जानकारी भी दी है।

Oplus_0

इधर पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। इस सनसनीखेज आरोप लगने के बाद जिला प्रशासन ने आश्रम अधीक्षिका को निलंबित करते हुए अपनी कार्रवाई शुरु कर दी थी। लेकिन अब तक कथित पीड़िता और उसका परिवार सामने नहीं आया है। जबकि मामले की शिकायत करने वाली महिला सरपंच ने इसे असत्य बताया है।

दुसरी ओर घटना की सच्चाई जाने बगैर ही मीडिया ने इसे जमकर उछाला और टीआरपी बटोरी। अब मामले में शिकायतकर्ता के बयान के बाद आरूण सिन्हा मुख्य साजिशकर्ता के रूप में दिखाई दे रहा है। अब जिला प्रशासन और पुलिस इस मामले में क्या एक्शन लेती है यह देखने वाली बात होगी।

धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का आरोप, जबकि गुडफ्राइडे को परिजनों के साथ गए बच्चे
सरपंच ने अपने लिखित ज्ञपान में बताया है कि धर्म परिवर्तन की बातें गलत है। सूत्रों के मुताबिक ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों ने अपने बच्चों को गुड फ्राइडे के दिन चर्च लेकर गए थे। जबकि दूसरे धर्म के बच्चे आश्रम में ही थे।