Home PM Modi प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बड़ी ताकत के रूप...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बड़ी ताकत के रूप में उभरा भारत

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भारत आर्थिक रूप से दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी शक्तिसरकार गांव, गरीब, किसानों की हित चिंतक : मुख्यमंत्री श्री सायप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ विधानसभा ने दी बधाई और शुभकामनाएंसदन में प्रस्ताव पारित कर दी गई बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर

जनता को मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सूझबूझ से 140 करोड़ आबादी वाले भारत में कोरोना को कंट्रोल किया और कोरोना से बचाव के लिए 200 करोड़ से भी ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध कराई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने संकल्प के साथ मोदी जी की गारंटी को पूरा कर दिखाया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रथम कार्यकाल में शपथ लेते हुए कहा था कि मेरी सरकार गरीबों के लिए समर्पित सरकार रहेगी, मेरी यह सरकार गरीबों के लिए काम करेगी। उनका पहला कार्यकाल गरीबों के लिए काम करते हुए बीता, जो आज एक मिसाल है। उन्होंने निचले तबके के लोगों को सम्मान के साथ जीवन बिताने के योग्य बनाया, जिससे आज निचले तबके के लोग सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। प्रस्ताव पर उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी सहित अन्य विधायकों ने भी अपने विचार रखे।