Home छत्तीसगढ़ कोरबा दादर नाला के 4 फिट ऊपर बह रहा पानी.. तिवारी कॉलोनी...

कोरबा दादर नाला के 4 फिट ऊपर बह रहा पानी.. तिवारी कॉलोनी में बाढ़ के हालात, लोगो ने दहशत में गुजारी रात

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कोरबा- रविशंकर नगर से दादर जाने वाले मार्ग में बने दरार नाला में पानी 4 फिट ऊपर बह रहा है। नाला के निचले हिस्से में बने तिवारी कालोनी में बाढ़ के हालात बन गया है। जल भराव से लोगो ने दहशत में रात गुजारी है।

सावन में बरस रहे बदरा से शहरी क्षेत्र में पानी निकासी की समस्या बढ़ गई है।
बरसात से जहां जन जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं दूसरी ओर निचली बस्तियों और रिहाईसी क्षेत्र में पानी भरने की समस्या आम बात हो गईं है।बीती रात तेज वर्षा से जहां डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद नगर, पंडित रविशंकर शुक्ला नगर,शिवाजी नगर जैसे बड़े कॉलोनी क्षेत्र में पानी भरा वहीं दूसरी ओर शहर के दादर क्षेत्र में बाढ़ के हालात बन गए है।रात में हो रही भारी बरसात के बीच लोगों के घरों में बरसात का पानी घुस गया और पूरा क्षेत्र टापू में तब्दील हो गया लोगों ने अपने-अपने घरों की छत पर रात गुजारी, और घरों में कैद होकर रह गए हैं,

लोगों ने बताया कि पानी निकासी की व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं होने के कारण पूरे शहर में जल भराव की स्थिति में निर्मित हो रही है, लोगों में नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के प्रति लोगो मे आक्रोश है।