Home छत्तीसगढ़ होटल बेबीलॉन कैपिटल में जुआ खेलते आधा दर्जन से अधिक जुआरी...

होटल बेबीलॉन कैपिटल में जुआ खेलते आधा दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार,,जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 1,98,150/-रूपये किया गया जप्त

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी रोड स्थित होटल बेबीलॉन कैपिटल में जुआ खेलते 10 जुआरियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही।

जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 1,98,150/- रूपये एवं ताशपत्ती किया गया है जप्त।

जुआरियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 560/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5, 36 का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

रायपुर

Sp संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 26.08.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी रोड स्थित होटल बेबीलॉन कैपिटल के एक कमरे में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त होटल के कमरा नंबर 115 में जाकर रेड कार्यवाही कर जुआ खेलते *10 जुआरियों के विरूद्ध कार्यवाही कर उनके कब्जे से नगदी रकम 1,98,150/-रू. एवं ताशपत्ती* जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 560/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5, 36 का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में होटल बेबीलॉन कैपिटल के मालिक के विरूद्ध भी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रहीं है।