Home रायपुर रायपुर जिला देवांगन समाज के पंजीयन क्रमांक 30667 का चुनाव 01 सितम्बर...

रायपुर जिला देवांगन समाज के पंजीयन क्रमांक 30667 का चुनाव 01 सितम्बर को,,रायपुर देवांगन समाज के 245 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार के उपयोग

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

रायपुर

रायपुर जिला देवांगन समाज के पंजीयन क्रमांक 30667 का चुनाव 01 सितम्बर को सत्यम विहार कालोनी स्थित माॅ परमेश्वरी भवन में किया जा रहा है। चुनाव भगवती पैनल एवं संतराम पैनल के बीच शानदार मुकाबला रहेगा। जिसमें रायपुर देवांगन समाज के लगभग 245 मतदाता ने अपने मताधिकार के उपयोग करेंगे। इसमें समाज के 50 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिक, 25 प्रतिशत महिलाएं और 25 प्रतिशत युवा शामिल है।

भगवती पैनल को मिल रहा भरपूर समर्थन

रायपुर जिला देवांगन समाज ग्राम तर्री नवापारा राजिम के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री ईश्वरलाल देवांगन ने बताया कि कार्यवाहक अध्यक्ष रायपुर जिला देवांगन समाज पिछले 06 वर्षों से समाज के लोगों ने स्नेह,प्यार और आशीर्वाद प्राप्त हुआ है इसके लिए उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने रायपुर जिला देवांगन समाज निर्वाचन 2024 में अध्यक्ष पद हेतु अपना नामांकन फार्म दाखिल किया था। किंतु समाज हित और समाज के विकास को ध्यान में रखते हुए मैं इस चुनाव में अपना समर्थन भगवती देवांगन पैनल को देता हूं और आप सभी से अपील करता हूं कि आप भी जिस प्रकार मुझे इसने प्यार और आशीर्वाद दिए हैं उसी प्रकार भगवती पैनल के सभी सदस्य अध्यक्ष पद हेतु भगवती देवांगन, सचिव पद हेतु मनोहर देवांगन, कोषाध्यक्ष पद हेतु डॉ.अश्वनी देवांगन, सहसचिव पद हेतु रवि देवांगन, और कार्यकारिणी सदस्य हेतु संतोष देवांगन,श्रीकांत देवांगन को भी सभी का आशीर्वाद प्राप्त हो ऐसी आशा और विश्वास के साथ में आप सभी से निवेदन करता हूं कि भगवती पैनल को ही आप सभी अपना अमूल्य वोट दे। ईश्वर देवांगन ने कहा कि मैं अपना पूर्ण समर्थन भगवती देवांगन पैनल और पैनल के सभी सदस्यों को देता हूं ।

भगवती देवांगन पैनल के दावेदारी करने वाले प्रत्याशी के नाम

अध्यक्ष पद के लिए भगवती देवांगन ग्राम कुरा सेवानिवृत शिक्षक एवं 15 वर्षो से निर्विरोध अध्यक्ष, कुंरा राज देवांगन समाज, पूर्व अध्यक्ष, प्रकरण निवारण एवं अनुशासन समिति रायपुर जिला देवांगन समाज जिसका मोबाइल नंबर 9589649166 है। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद हेतु रेखराम देवांगन ग्राम सरोरा तिल्दा जनपद सदस्य, कार्यवाहक उपाध्यक्ष रायपुर जिला देवांगन समाज एवं वर्तमान में निर्विरोध निर्वाचित उपाध्यक्ष रायपुर जिला देवांगन समाज मोबाइल नंबर 9301153320, सचिव पद हेतु मनोहर देवांगन मठपारा रायपुर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश देवांगन कल्याण समाज छत्तीसगढ़, युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़, रायपुर संभाग सचिव, सर्व छत्तीसगढ़िया समाज छत्तीसगढ़, सचिव, टिकरापारा मंडल देवांगन समाज, अध्यक्ष, झूमूकलाल महोबिया प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला मठपारा रायपुर, पूर्व छाया पार्षद रायपुर, पूर्व महापौर प्रतिनिधि, कार्यवाहक सचिव रायपुर जिला देवांगन समाज मो.नं. 7722803500, कोषाध्यक्ष पद हेतु डॉ. अश्वनी देवांगन आफिसर कालोनी देवेन्द्र नगर रायपुर – शासकीय अधिकारी, पूर्व सहायक आयुक्त खाद्य विभाग छ.ग. शासन, चिकित्सा अधिकारी जिला अस्पताल पंडरी रायपुर, पूर्व उपाध्यक्ष, रायपुर जिला देवांगन समाज, अध्यक्ष, पंडरी मंडल देवांगन समाज मो.नं. 9300850010, सहसचिव पद हेतु रवि देवांगन प्रोफेसर कालोनी रायपुर – संगठन उपाध्यक्ष – प्रदेश देवांगन कल्याण समाज छत्तीसगढ़, पूर्व सहसचिव, प्रदेश देवांगन कल्याण समाज छत्तीसगढ़, पूर्व अध्यक्ष, कातियापारा देवांगन समाज, पूर्व संरक्षक, तरेंगा राज युवा प्रकोष्ठ, कार्यवाहक सहसचिव, रायपुर जिला देवांगन समाज मो.नं. 9302721262, कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु संतोष देवांगन लाखेनगर रायपुर, कोषाध्यक्ष, लाखे नगर मंडल के भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, रायपुर जिला भाजपा व्यसायिक प्रकोष्ठ सह सोशल मीडिया प्रभारी, रायपुर जिला भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ सह संयोजक, अध्यक्ष लाखे नगर मंडल देवांगन समाज मो.नं. 7869392116 और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए श्रीकांत देवांगन – सत्यम विहार कलोनी रायपुरा पूर्व अध्यक्ष, ब्राम्हण पारा मंडल देवांगन समाज, पूर्व कोरग्रुप सदस्य देवांगन युवा शक्ति छत्तीसगढ़, मंदिर प्रभारी रायपुर जिला माँ परमेश्वरी भवन रायपुरा रायपुर, रायपुर संभाग प्रभारी, प्रदेश युवा देवांगन कल्याण समाज छत्तीसगढ़ मो.नं. 9302630001 है।