Home मुंगेली Mungeli: अवैध कब्जे के खिलाफ जिला प्रशासन एक्सन मूड पर,,देवरहट में शासकीय...

Mungeli: अवैध कब्जे के खिलाफ जिला प्रशासन एक्सन मूड पर,,देवरहट में शासकीय भूमि पर हटाया गया अवैध कब्जा

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी ने की कार्यवाही

मुंगेली

कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर जिले के लोरमी तहसील के ग्राम देवरहट में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे को हटाया गया। लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी के नेतृत्व में नायब तहसीलदार एम.के. कौशिक, लालपुर एवं लोरमी थाना प्रभारी की संयुक्त टीम ने यह कार्यवाही की है।

गौरतलब है कि कलेक्टर द्वारा कानून व्यवस्था के मद्देनजर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे को हटाने के निर्देश समय-समय पर दिए जाते रहे हैं। ग्राम देवरहट में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत लगातार मिल रही थी, जिसे संज्ञान में लेते हुए यह कार्यवाही की गई है।