Home कवर्धा हुकूमत साहू बनाये गए आम आदमी पार्टी जिला कबीरधाम के नए जिला...

हुकूमत साहू बनाये गए आम आदमी पार्टी जिला कबीरधाम के नए जिला अध्यक्ष

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कवर्धा। राजा खड़गराज सिंह जी के अनुसंशा से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू के द्वारा हुकूमत साहू को आम आदमी पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है,आज दिनांक 22 सितंबर को आम आदमी पार्टी लेटर जारी कर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्षो की नियुक्ति की गई है,बता दें कि आम आदमी पार्टी कबीरधाम जिले में और विशेष कर कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में संगठन निर्माण करने में सफल रही है हालांकि आम आदमी पार्टी ने अपने पहले चुनाव में कुछ खास असर नही डाला था, लेकिन संगठन मजबूती से बना कर कवर्धा विधानसभा चुनाव को पहली बार त्रिकोणीय संघर्ष बनाने में सफल रही थी,बता दें कि लोहारा रियासत की रानी आकांक्षा सिंह के जुड़ते ही पार्टी को कवर्धा में मजबूती मिलने लगी और संगठन दिन बा दिन बढ़ता गया, चुनाव से 2 महीने पूर्व पार्टी में राजा साहब खड्गराज सिंह जी के एंट्री से पहली बार आम आदमी पार्टी कवर्धा में तीसरी शक्ति बन कर उभर कर आई है, इसी कड़ी में कल जब साहू समाज कवर्धा विधानसभा विधायक और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन कर अपना विरोध जताए और आज आम आदमी पार्टी ने कबीरधाम जिले का कमान हुकूमत साहू को दिया है जिसे बड़ा राजनीतिक कदम माना जा रहा है।इस खबर से जिलेवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी खुशी का माहौल है,पार्टी कार्यकर्ताओं ने हुकूमत साहू का फूल माला पहना कर स्वागत किया और शुभकामनाएं भी दी।।।