Home छत्तीसगढ़ पूर्व मंत्री मोहम्मद बशीर खान की बहु आयशा ने नगर पालिका उपाध्यक्ष...

पूर्व मंत्री मोहम्मद बशीर खान की बहु आयशा ने नगर पालिका उपाध्यक्ष के लिए पेश की अपनी दावेदारी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली

प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के सम्पन्न होने के बाद प्रशासन के द्वारा उपाध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 7 मार्च की तारीख तय कर दी गई है इसी तारतम्य में अब सत्ता पक्ष भाजपा एवं विपक्ष में बैठी कांग्रेस के द्वारा अपने अपने पार्टी से नगरीय निकायों में उपाध्यक्ष बनाने जोड़ तोड़ की राजनीति शुरू चुके है वहीं बात करें मुंगेली नगर पालिका की तो यहां हुए चुनाव में जहां नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस के रोहित शुक्ला ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए काबिज हुए है वही 22 वार्डो में से 11 वार्डों में कांग्रेस के पार्षद निर्वाचित हुए तो वहीं 10 वार्डों में भाजपा के पार्षद बने साथ ही एक वार्ड में निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए,अगर बात की जाए नगर पालिका उपाध्यक्ष की तो अभी कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है 7 तारीख को उपाध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में कांग्रेस अपने 11 पार्षदों के साथ दम खम के साथ मैदान में डटे हुए हैं वहीं नगर के वार्ड नंबर 11 जवाहर वार्ड से कांग्रेस के आयशा मकबूल खान ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए अपने पार्टी के समक्ष दावेदारी पेश की है आयशा के उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश करने की महत्वपूर्ण वजह इनके ससुराल की तीन पीढ़ियों से चली आ रही कांग्रेस के प्रति समर्पण आयशा के पति मकबूल खान जहां पिछले 15 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के द्वारा दिए गए विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वहन करना साथ ही नगर में समाजसेवा करते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाना वही आयशा की सास जाहिदा बेगम भी कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में अपना योगदान देते आ रही है वहीं आयशा के दादा ससुर मोहम्मद बशीर खान कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहते हुए कांग्रेस से विधायक निर्वाचित हुए थे और अविभाजित मध्यप्रदेश में प्रदेश के कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री बने यही वजह है कि मोहम्मद बशीर खान का कांग्रेस के प्रति समर्पण को देखते हुए नगर पालिका में एक वार्ड उनके नाम से नामकरण करते हुए उन्हें सम्मान दिया गया वही नगर पालिका में उपाध्यक्ष के लिए किए गए दावेदारी को लेकर आयशा मकबूल खान ने कहा कि मुंगेली नगर पालिका के इतिहास में आज तक कोई महिला उपाध्यक्ष के रूप काबिज नहीं हुई है लेकिन अब समय बदल चुका अब महिलाएं भी किसी मामले में पुरुषों से पीछे नहीं अब महिलाएं भी हर क्षेत्र में कंधे से कंधे मिलाकर कार्य कर सकती वही केंद्र और प्रदेश की सरकार महिला सशक्तिकरण की बात कहते हुए महिलाओं को भी 35% आरक्षण देते हुए राजनीति क्षेत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कर चुके है,साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे ससुराल के द्वारा पिछले तीन पीढ़ियों से लगातार कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पण होकर कार्य करते आ रहे यही वजह है कि मेरे द्वारा नगर पालिका उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष दावेदारी पेश की गई है,इस लिए मुझे विश्वास ही नहीं पूरा भरोसा है कि महिला सशक्तिकरण की आवाज को बुलंद करते हुए मेरे कांग्रेस पार्टी के नेतागण मेरी दावेदारी को स्वीकार करते हुए नगर पालिका परिषद में प्रथम महिला उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करने का सौभाग्य मुझे देंगेअब देखना होगा कि 7 तारीख को होने वाले उपाध्यक्ष के निर्वाचन में किसके सिर पर ताज सजता है,क्योंकि इस महत्वपूर्ण पद के लिए दोनों दलों से कई दावेदारों के द्वारा अपने पार्टी के नेताओं के समक्ष अपनी दावेदारी पेश कर रहे है वहीं दोनों दलों ने अभीतक अपने अपने पत्ते नहीं खोले है,वहीं 7 तारीख को होने वाले इस निर्वाचन की चर्चा पूरे नगर में आमलोगों के बीच जोर शोर से हो रही है वहीं कौन से पार्टी से होगा अगला उपाध्यक्ष ये नगर में कौतूहल का विषय है