Home छत्तीसगढ़ मंत्रो उपचार के साथ संस्कृत में लिया शपथ ,, संस्कृत में शपथ...

मंत्रो उपचार के साथ संस्कृत में लिया शपथ ,, संस्कृत में शपथ लेने वाले पहले अध्यक्ष बने रोहित शुक्ला

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली

नगर पालिका परिषद मुंगेली के नव निर्वाचित अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए संस्कृत भाषा में शपथ ग्रहण की। यह पहली बार है जब मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष पद की शपथ संस्कृत में ली गई है।शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। रोहित शुक्ला ने संस्कृत में शपथ लेकर भारतीय संस्कृति और भाषा के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि संस्कृत भारत की प्राचीनतम भाषा है और इसे संरक्षित व बढ़ावा देना आवश्यक है। उनके इस निर्णय की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। उनके समर्थकों और नगरवासियों ने इसे संस्कृति संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।शपथ ग्रहण के बाद रोहित शुक्ला ने नगर के विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे मुंगेली को स्वच्छ, विकसित और आदर्श नगर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह ने मुंगेली नगर के इतिहास में एक नई मिसाल कायम कर दी है।