Home छत्तीसगढ़ एल.सी.आई.टी. कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स & साइंस डिपार्टमेंट ऑफ़ लीगल स्टडीज, बिलासपुर द्वारा...

एल.सी.आई.टी. कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स & साइंस डिपार्टमेंट ऑफ़ लीगल स्टडीज, बिलासपुर द्वारा विधिक सहायता सर्वेक्षण एवं परामर्श

oplus_0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बिलासपुर- एल.सी.आई.टी कालेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस डिपार्टमेंट ऑफ़ लीगल स्टडीज द्वारा एक विधिक सहायता सर्वेक्षण किया गया, जिसमें लोगों को कानूनी अधिकारों एवं विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस सर्वेक्षण का उद्देश्य समाज में कानूनी जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सरल बनाना था। सर्वेक्षण के दौरान विभाग की टीम ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत की, उनकी कानूनी समस्याओं को समझा और उन्हें विधिक सलाह प्रदान की।

लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गई।

महिला, बच्चों, मजदूरों और कमजोर वर्गों के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कानूनी अधिकारों और उनके संरक्षण के तरीकों पर चर्चा की गई।

एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अर्जुन सिंह चौहान ने बताया कि कई नागरिक कानूनी अधिकारों से अनजान होते हैं, जिससे उन्हें अन्याय का सामना करना पड़ता है। इस सर्वे का उद्देश्य उन्हें विधिक सहायता दिलाने और न्याय व्यवस्था से जोड़ने में मदद करना था।

यह सर्वेक्षण सामाजिक न्याय और विधिक साक्षरता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। इस पहल से लोगों को उनके अधिकारों की समझ विकसित करने में सहायता मिली और वे अपने कानूनी मामलों को लेकर अधिक जागरूक हुए।
यह सर्वेक्षण एल.सी.आई.टी कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस के डिपार्टमेंट ऑफ़ लीगल स्टडीज़ के विभागाध्यक्ष डॉ अरुण वर्मा, प्रचार्य डॉ. अर्चना शुक्ला, सह प्राचार्य अभिनव पॉल, के मार्ग दर्शन मे आयोजित किया गया। सर्वेक्षण मे विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अर्जुन सिंह चौहान, असिस्टेंट प्रोफेसर मनीष सिन्हा, आदित्य प्रताप सिंह, दीगांक्षा दीक्षित, मृणालीनी सिंह, अनुष्का झा, और विभाग के विद्यार्थी शामिल हुए।