Home छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही: घुटकू, जलसो, कछार में अवैध शराब पर...

आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही: घुटकू, जलसो, कछार में अवैध शराब पर शिकंजा

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बिलासपुर, -कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के निर्देश पर तथा प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग बिलासपुर द्वारा तखतपुर कोटा क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की गई। ग्राम घुटकू, जलसो, कछार में दबिश देकर अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय में लिप्त लोगों पर कार्यवाही की गई।

इस अभियान में 6 प्रकरण दर्ज किए गए, 6 आरोपी गिरफ्तार हुए, तथा 4 अजमानतीय प्रकरण बनाए गए।

जब्त की गई सामग्री में शामिल है:

96.3 लीटर मदिरा, जिसमें 90 लीटर महुआ शराब एवं 6.3 लीटर देशी मदिरा
450 किलोग्राम महुआ लाहन, जिसे मौके पर नष्ट किया गया

मुख्य गिरफ्तारियां एवं जब्ती विवरण:

  1. राहुल वर्मा (पुनीत राम वर्मा, निवासी घुटकू) से 45 लीटर महुआ शराब एवं 300 किलोग्राम महुआ लाहन
  2. प्रियंका वर्मा (पति रमेश लोनिया, निवासी घुटकू) से 30 लीटर महुआ शराब और 150 किग्रा लाहन
  3. राजू गौड़ (पिता पिसाऊ गोड़, निवासी जलसो) से 7 लीटर महुआ शराब
  4. विकाश कुर्रे (पिता स्व. धनक कुर्रे, निवासी कछार) से 8 लीटर महुआ शराब

इन चारों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2)(क) के अंतर्गत कार्यवाही कर जेल भेजा गया।

अन्य कार्यवाही:

भगवती वर्मा (पति परसराम वर्मा, निवासी घुटकू) से 17 पाव देशी मदिरा

जगदीश यादव (पिता लखन यादव, निवासी घुटकू) से 15 पाव देशी मदिरा
इन दोनों पर धारा 34(1)(क,ख) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

इसके अलावा ग्राम घुटकू में बिहारी वर्मा, शिवरात्रि वर्मा, अनीता वर्मा, मुकेश वर्मा के घर की विधिवत तलाशी ली गई, किन्तु कोई अवैध सामग्री नहीं मिली। गाँव वालों ने बताया कि मुकेश लोनिया एवं गणेश राम लोनिया शराब विक्रय में संलिप्त नहीं हैं।

कार्यवाही में उपस्थित अधिकारी एवं टीम: सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, भूपेंद्र जामरे, दिनेश ध्रुव, स्टाफ से सुभाष तिवारी, जयशंकर, कमलेश, जनक राम, जगत गौरव स्वर्णकार, ड्राइवर ललित सिंह, संदीप खलखो, जितेंद्र शर्मा शामिल रहे।

स्थानीय सहयोग: ग्राम पंचायत घुटकू के सरपंच तिलक वर्मा, कोटवार नंदराम गंधर्व की उपस्थिति में कार्यवाही की गई। सरपंच द्वारा बताया गया कि गांव में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार मुनादी कराई जा रही है एवं विभागीय कार्यवाहियों से अवैध मदिरा निर्माण में कमी आई है।