Home छत्तीसगढ़ भीषण विमान हादसे के मृतकों को रतनपुर में दी गई श्रद्धांजलि

भीषण विमान हादसे के मृतकों को रतनपुर में दी गई श्रद्धांजलि

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रतनपुर। हाल ही में घटित भीषण विमान हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों को श्रद्धांजलि देने हेतु रतनपुर के ऐतिहासिक गज किला परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नगरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और गहरी संवेदना व्यक्त की।

कार्यक्रम की शुरुआत मोमबत्तियाँ जलाकर की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जनसमुदाय ने हादसे को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी सहानुभूति प्रकट की।

सभा में मौजूद नागरिकों ने एक स्वर में ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस असीम पीड़ा को सहन करने की शक्ति दें।

इस श्रद्धांजलि सभा में नगर के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से:
किशोर महावर, भूपचंद शुक्ला, बलराम पांडे, शिवमोहन बघेल, कन्हैया यादव, आनंद जायसवाल, मकसूदन सिंह ठाकुर, विनय पांडे, ज्ञान आधार शास्त्री, प्रहलाद कश्यप आदि शामिल थे।
इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उपस्थित होकर अपने दुःख और संवेदना को व्यक्त किया।

कार्यक्रम का आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ, जहाँ हर चेहरा दुःखी था और हर दिल पीड़ित परिवारों के साथ था