Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर सिम्स ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ कलार समाज महासभा आयोजन के मुख्य...

बिलासपुर सिम्स ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ कलार समाज महासभा आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बिलासपुर – बिलासपुर रिवर व्यू के पास सिम्स ऑडिटोरियम में कलचुरी वंश गौरव अलंकरण 2025 समारोह का आयोजन 29 जून 2025 दिन रविवार को छत्तीसगढ़ डडसेना कलार समाज समिति, हैहयवंशी कलचुरी कलार समाज, डडसेना कलार समाज सकेत पथरिया राज, कंन्नौजिया कलार समाज बिलासपुर के सयुंक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ कलार महासभा का आयोजन रखा गया है, आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहेंगे! महासभा का आयोजन के दौरान कलचुरी समाज के आराध्य देव श्री सहस्त्रबाहु की विधि विधान से पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया जाएगा! सम्मान समारोह मैं समाज के मेधावी छात्रों, विगत चुनाव छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव 2025 में समाज के चुने गए जनप्रतिनिधियों का का सम्मान मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों के द्वारा किया जाना है साथ ही समाज के आधार स्तंभ बुजुर्गजनों का सम्मान किया जायेगा! महासभा आयोजन के दौरान प्रदेश भर से समाज के लोग पहुंचेंगे! उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने मैं छत्तीसगढ़ कलार महासभा के सदस्य जूटे हुए है!