Home खास खबर ड्रीम विवर्स क्लासेस रतनपुर द्वारा “मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2025” का भव्य...

ड्रीम विवर्स क्लासेस रतनपुर द्वारा “मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2025” का भव्य आयोजन

Oplus_0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रतनपुर – रतनपुर स्थित ड्रीम विवर्स क्लासेस संस्थान द्वारा “मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2025” का आयोजन बड़े ही गरिमामय वातावरण में किया गया। इस कार्यक्रम में शैक्षणिक वर्ष 2024–25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹5000 का नगद पुरस्कार, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक रहा।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष श्री लव कुश कश्यप कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उनके साथ हकीम मोहम्मद सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में संदीप तिवारी, विकास दुबे, प्रमोद अग्रवाल, मुकेश श्रीवास्तव, विश्वनाथ महाराज, राजू मानिकपुरी एवं मेघनाथ केवट जैसे सम्माननीय अतिथि भी मंचासीन रहे और सभी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संस्थान के प्रयासों की सराहना की।

संस्थान के संचालक हरिहर साहू ने संस्थान की उपलब्धियों और मेधावी छात्रों के परिणामों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रेरणा जगाने का माध्यम है।

सम्मान पाने वाले छात्रों ने भी मंच से अपने विचार साझा किए और सफलता का श्रेय गुरुजनों, माता-पिता और संस्था के अनुशासित मार्गदर्शन को दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, नागरिक एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ड्रीम विवर्स क्लासेस रतनपुर का यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन का सशक्त माध्यम बना, बल्कि क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश भी प्रसारित किया