रतनपुर, बिलासपुर — माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी “मोर तिरंगा – मोर अभिमान” एवं “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत आज कोटा मंडल रतनपुर द्वारा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

यात्रा मां महामाया देवी के वीआईपी गेट से शुरू होकर भीम चौक, शहीद नूतन सोनी चौक, हाई स्कूल बस स्टैंड होते हुए मां महामाया चौक तक निकाली गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्य समिति सदस्य लव कुश कश्यप, भाजपा ग्रामीण बिलासपुर के जिला उपाध्यक्ष तिरिथ यादव, मंडल अध्यक्ष दुर्गा बबलू कश्यप, ज्वाला कौशिक, प्रशांत यादव तथा मंडल के अनेक श्रेष्ट एवं समर्पित कार्यकर्ता शामिल हुए।
यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा और तिरंगे के प्रति सम्मान एवं गर्व का संदेश जन-जन तक पहुंचा ।



