Home खास खबर विधायक की पहल से सुलझी किसानों की टोकन समस्या

विधायक की पहल से सुलझी किसानों की टोकन समस्या

Oplus_131072
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

विधायक की पहल से सुलझी किसानों की टोकन समस्या रतनपुर धान खरीदी केंद्र में लगा जन चौपाल, किसानों ने रखीं अपनी परेशानियां—टोकन ओपन होने से खुश हुए किसान**

रतनपुर। धान खरीदी सीजन में सेवा सहकारी समिति रतनपुर (पंजीयन क्रमांक 256) में ऑनलाइन टोकन सिस्टम की गड़बड़ी से परेशान किसानों की समस्याएं सुनने के लिए कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव गुरुवार को रतनपुर धान खरीदी केंद्र पहुंचे। बरगद के पेड़ के नीचे किसानों के बीच जन चौपाल लगाकर उन्होंने सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

किसानों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उनकी पहल के बाद संबंधित विभाग ने टोकन सिस्टम को ओपन कर दिया, जिससे किसान अब अपनी सुविधा अनुसार टोकन ले सकेंगे।
ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों की सबसे बड़ी परेशानी
चौपाल में किसानों ने बताया कि—
सरकारी ऐप ठीक से काम नहीं कर रही थी।

निश्चित समय में कुछ ही मिनटों में टोकन जीरो हो जाते थे।
कई किसान एंड्रॉयड मोबाइल न होने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे थे।
इन समस्याओं के कारण दर्जनों किसान कई दिनों से परेशान थे और खरीदी केंद्रों में भीड़ बढ़ रही थी।

सरकार का मॉडल ही गलत”—विधायक अटल श्रीवास्तव

किसानों की शिकायतों पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा—

सरकार ने 70% ऑनलाइन और 30% ऑफलाइन टोकन का मॉडल लागू किया है, जो किसानों की परेशानी का मुख्य कारण है। सही मॉडल यह होना चाहिए था कि 70% ऑफलाइन और केवल 30% ऑनलाइन हो। सरकार की नीयत किसानों की खरीदी सीमित करने की दिखाई दे रही है।”

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रतनपुर में टोकन व्यवस्था को पूरी तरह किसान हित में बदला जाए।

किसानों में खुशी की लहर—विधायक को दिया धन्यवाद

विधायक की पहल पर टोकन ऐप ओपन कर दिए जाने की सूचना मिलते ही किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। किसानों ने कहा—

“अब जब चाहे टोकन ले सकेंगे।”

“बार-बार मोबाइल पकड़े रहने की परेशानी खत्म हो गई।”

“विधायक जी ने हमारी समस्या तत्काल सुनी, हम उनका धन्यवाद करते हैं।”

किसानों ने विधायक अटल श्रीवास्तव को राहत देने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया।

धान खरीदी क्षमता बढ़ाने की मांग

रतनपुर केंद्र में इस समय प्रतिदिन 1120 क्विंटल धान की खरीदी हो रही है।
विधायक ने कहा कि किसानों की संख्या और बढ़ती आवक को देखते हुए इसे 2000 क्विंटल प्रतिदिन किया जाना आवश्यक है। इससे खरीदी व्यवस्था सुचारू होगी और किसानों को लंबे इंतजार से निजात मिलेगी।

विधायक ने दिया भरोसा

अटल श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों की हर समस्या प्राथमिकता में है और किसी भी स्थिति में उन्हें परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को खरीदी के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी रुकावट पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।