Home खास खबर विधायक अटल श्रीवास्तव ने रतनपुर मंडी में लगाई जन चौपाल, किसानों ने...

विधायक अटल श्रीवास्तव ने रतनपुर मंडी में लगाई जन चौपाल, किसानों ने रखीं अपनी परेशानियां

oplus_0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

विधायक अटल श्रीवास्तव ने रतनपुर मंडी में लगाई जन चौपाल, किसानों ने रखीं अपनी परेशानियां

रतनपुर- सेवा सहकारी समिति रतनपुर (पंजीयन क्रमांक 256) में ऑनलाइन टोकन सिस्टम की समस्या से जूझ रहे किसानों की समस्याएं सुनने बुधवार को कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव रतनपुर धान खरीदी केंद्र पहुंचे। यहां बरगद के पेड़ के नीचे किसानों की बीच जन चौपाल लगाकर उन्होंने सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

विधायक ने किसानों की बात सुनते ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और व्यवस्था सुधारने को कहा।

ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों की सबसे बड़ी समस्या

किसानों ने बताया कि धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन काटने वाली सरकारी ऐप ठीक से काम नहीं कर रही है।
समय सीमित होने के कारण टोकन कुछ ही मिनटों में जीरो दिखा देता है, जिससे किसान हताश हैं। कई किसानों के पास एंड्रॉयड मोबाइल न होने के कारण वे ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं कर पा रहे हैं।

इस पर विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा—

सरकार ने 70% ऑनलाइन और 30% ऑफलाइन का जो मॉडल लागू किया है, वही किसानों की परेशानी का प्रमुख कारण है।

सही व्यवस्था यह होनी चाहिए थी कि 70% टोकन ऑफलाइन और केवल 30% ऑनलाइन हो, ताकि किसानों को आसानी हो।

सरकार की नीयत किसानों की धान खरीदी को सीमित करने की दिखाई दे रही है।

खरीदी क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता

रतनपुर केंद्र में फिलहाल प्रतिदिन लगभग 1120 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है।
विधायक ने बताया कि इसे बढ़ाकर 2000 क्विंटल प्रतिदिन किया जाना आवश्यक है, तभी किसानों की समस्याओं का समाधान संभव है।

विधानसभा में मुद्दा उठाने का आश्वासन

विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों की इन समस्याओं को आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि जल्द ही व्यवहारिक समाधान मिल सके।