Home छत्तीसगढ़ दुख की घड़ी में ढाल बने एसपी विजय कुमार पाण्डेय, दिवंगत आरक्षक...

दुख की घड़ी में ढाल बने एसपी विजय कुमार पाण्डेय, दिवंगत आरक्षक के परिवार को दिलाया आर्थिक सुरक्षा

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

जांजगीर-चांपा-  जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए कर्तव्य निर्वहन के दौरान दिवंगत हुए आरक्षक के परिवार को बड़ी आर्थिक राहत दिलाई है। उनके सतत प्रयासों से पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत स्वर्गीय आरक्षक प्रहलाद दिनकर की पत्नी को 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि थाना चांपा में पदस्थ रहे आरक्षक प्रहलाद दिनकर का 16 सितंबर 2025 को रात्रि ड्यूटी के बाद घर लौटते समय लच्छनपुर चौक, मेन रोड पर सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था। इस दुखद घटना के बाद उनके परिवार पर गहरा आघात पड़ा था।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परता के साथ सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण कराया और बैंक अधिकारियों से निरंतर समन्वय कर पीड़ित परिवार को बीमा राशि शीघ्र दिलाने के निर्देश दिए। उनके नेतृत्व और संवेदनशील पहल के चलते सोमवार 2 फरवरी 2026 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जांजगीर की नैला शाखा द्वारा 1 करोड़ रुपये का बीमा चेक स्वर्गीय आरक्षक की पत्नी को सौंपा गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा, मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा तथा बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय की यह पहल न केवल एक दिवंगत पुलिसकर्मी के परिवार के लिए संबल बनी है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि पुलिस विभाग अपने कर्मियों और उनके परिजनों के प्रति संवेदनशील, उत्तरदायी और कर्तव्यनिष्ठ है। पुलिस विभाग द्वारा प्रदान की गई यह आर्थिक सहायता स्वर्गीय आरक्षक प्रहलाद दिनकर के परिवार के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है, जिससे उनके भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।