Home छत्तीसगढ़ रात्रिकालीन क्रिकेट फाइनल में ग्लैमर का तड़का: शेफाली बग्गा और मिस वर्ल्ड...

रात्रिकालीन क्रिकेट फाइनल में ग्लैमर का तड़का: शेफाली बग्गा और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बढ़ाएंगी आयोजन की शान

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

बिलासपुर – स्वर्गीय उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित प्रतिष्ठित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता इस वर्ष अपने 13वें संस्करण में खेल प्रेमियों और शहरवासियों के लिए खास बन गई है। खेल परिसर में चल रहे इस टूर्नामेंट में हर रात रोमांच चरम पर है और अब सभी की निगाहें ग्रैंड फिनाले पर टिकी हैं।

अब तक खेले गए मुकाबलों में एके एमजी सारिका सारिक भोपाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 10 जनवरी (शनिवार) रात 8 बजे से अमरकंटक हेल्थ सेंटर और मोनू गोहेल जोहेब रायगढ़ 11 के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले का विजेता 11 जनवरी को होने वाले फाइनल में भोपाल की टीम से भिड़ेगा।

क्रिकेट के साथ ग्लैमर और एंटरटेनमेंट का महाकुंभ

इस बार का फाइनल सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह ग्लैमर, एंटरटेनमेंट और सेलेब्रेशन का भव्य मंच बनने जा रहा है। समापन समारोह को खास बनाने के लिए मैदान पर मौजूद रहेंगी मशहूर एक्ट्रेस और एंकर शेफाली बग्गा और बॉलीवुड अभिनेत्री व मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर। दोनों सितारों की मौजूदगी ने आयोजन को लेकर उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है।

शेफाली बग्गा की एंकरिंग से बढ़ेगा रोमांच

अपनी बेबाक और ऊर्जावान एंकरिंग के लिए जानी जाने वाली शेफाली बग्गा फाइनल मुकाबले में दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंचाने के लिए तैयार हैं। उनकी तेज़तर्रार प्रस्तुति न केवल मैच के हर पल को खास बनाएगी, बल्कि युवाओं के बीच इस आयोजन को और भी लोकप्रिय बनाएगी।

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की मौजूदगी से बढ़ेगी चमक

मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली मानुषी छिल्लर की शिरकत इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर की पहचान दे रही है। उनके आने की खबर से सोशल मीडिया पर पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। दर्शकों में उनके लाइव दर्शन को लेकर खासा उत्साह है। सूत्रों के मुताबिक, वे फाइनल में विशेष प्रस्तुति भी दे सकती हैं।

ये होंगे फाइनल के मुख्य अतिथि

फाइनल मुकाबले में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं खेल व PWD मंत्री अरुण साव तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

11 जनवरी की रात खेल परिसर में क्रिकेट, सितारों की चमक और मनोरंजन का ऐसा संगम देखने को मिलेगा, जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि इस ऐतिहासिक फाइनल में दर्शकों की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ेगी और यह आयोजन बिलासपुर के खेल इतिहास में एक नई पहचान दर्ज करेगा।