Home छत्तीसगढ़ खुशी अग्रवाल ने ऑल इंडिया बार काउंसिल परीक्षा (AIBE 20) पहली ही...

खुशी अग्रवाल ने ऑल इंडिया बार काउंसिल परीक्षा (AIBE 20) पहली ही कोशिश में पास

Oplus_131072
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रतनपुर की 24 वर्षीय खुशी अग्रवाल ने ऑल इंडिया बार काउंसिल परीक्षा (AIBE 20) को पहली ही कोशिश में पास कर दिया है।
इस सफलता के साथ खुशी अब देश के किसी भी हाईकोर्ट या अन्य न्यायालय में विधि प्रैक्टिस करने के लिए अधिकृत हो गई हैं।

खुशी अग्रवाल, रतनपुर निवासी व्यापारी और समाजसेवी दीपक अग्रवाल की पुत्री हैं। परीक्षा परिणाम आते ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा। रिश्तेदार, मित्र और नगरवासियों ने मिठाइयाँ बांटकर खुशी जताई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

खुशी की प्रारंभिक शिक्षा रतनपुर में हुई। इसके बाद उन्होंने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर से विधि (लॉ) की पढ़ाई पूरी की। उनका कहना है कि उन्हें इस क्षेत्र में पीड़ित और शोषितों को न्याय दिलाने की प्रेरणा मिली। माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन में उन्होंने लगातार कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई जारी रखी, और आज यह प्रतिष्ठित परीक्षा पहली बार में पास कर ली।