Home छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर पुलिस ने 20.54 लाख रुपये की नशीली सामग्री...

शासन के निर्देश पर पुलिस ने 20.54 लाख रुपये की नशीली सामग्री का किया नष्टीकरण

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली -शासन स्तर से जारी दिशा-निर्देशों के पालन में मुंगेली पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में जिला स्तर पर गठित टीम द्वारा नशीले पदार्थों का नष्टीकरण किया गया। मुंगेली पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “पहल” के तहत जिले में लगातार सख्त कार्रवाई एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।


जिले के समस्त थाना एवं चौकियों द्वारा नशे के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्रवाई के तहत कुल 14 प्रकरणों में जप्त नशीली सामग्री के नष्टीकरण हेतु माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त की गई। पर्यावरणीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए मुंगेली शहर से दूर स्थित दीपक इंडस्ट्रीज (स्टील प्लांट, बामपारा) को नष्टीकरण स्थल के रूप में चिन्हित किया गया।
दिनांक 31 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल की उपस्थिति में
113.123 किलोग्राम सूखा गांजा (कीमत ₹11,31,540)
05 नग गांजा पौधा (वजन 2.444 किलोग्राम)
1045 नग नशीली टेबलेट
46 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत ₹9,20,000)
इस प्रकार कुल ₹20,54,857 मूल्य की नशीली सामग्री को दीपक इंडस्ट्रीज की भट्ठी में जलाकर विधिवत नष्ट किया गया।
इस नष्टीकरण की कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय, निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, प्र.आर. पवन अनंत, आर. विरेंद्र राजपूत, आकाश जायसवाल सहित पर्यावरण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
मुंगेली पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।