Home छत्तीसगढ़ संतु लाल सोनकर को शिक्षा, संस्कृति और समाज सेवा के लिए सम्मानित...

संतु लाल सोनकर को शिक्षा, संस्कृति और समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली- प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी एवं शासकीय जे.पी. वर्मा कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गरिमामय समारोह में सोनकर कॉलेज मुंगेली के संस्थापक श्री संतु लाल सोनकर जी को शिक्षा, संस्कृति धर्मिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुलपति प्रो. ए.डी.एन. वाजपेयी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विनय कुमार पाठक ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में महाकवि आचार्य देवेंद्र देव (बरेली, उत्तर प्रदेश), डॉ. श्याम लाल निराला (प्राचार्य) एवं राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेश शर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री संतु लाल सोनकर को अंगवस्त्र, प्रमाणपत्र, पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राघवेंद्र दूबे (अध्यक्ष, प्रयास प्रकाशन) एवं श्री बाल मुकुंद श्रीवास ने संयुक्त रूप से किया। स्वागत भाषण एवं आभार प्रदर्शन डॉ. अंजनी कुमार तिवारी (अध्यक्ष, राष्ट्रीय कवि संगम, बिलासपुर) ने प्रस्तुत किया।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के सहयोग से श्री संतु लाल सोनकर के नेतृत्व में विकलांग विमर्श की 19वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी का ऐतिहासिक आयोजन सम्पन्न हुआ था, जिसमें सात राज्यों से प्राध्यापक एवं समाजसेवी प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
नवनीत मानस समिति पुरान के संयोजक श्री विष्णु कुमार तिवारी ने श्री सोनकर के सांस्कृतिक एवं धार्मिक अवदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बहुआयामी योगदान की सराहना की।
समारोह में उपस्थित जनों ने श्री सोनकर के कार्यों को समाज के लिए प्रेरणास्पद