Home छत्तीसगढ़ महामाया कॉलेज रतनपुर के छात्र छात्राओं का विदाई एवं होली स्नेह समारोह...

महामाया कॉलेज रतनपुर के छात्र छात्राओं का विदाई एवं होली स्नेह समारोह एनएसयूआई द्वारा किया गया संपन्न

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रतनपुर –  छात्र संगठन एनएसयूआई रतनपुर द्वारा अपनी पढ़ाई पुरी कर चुके छात्र एवं छात्राओं के लिए विदाई समारोह एवं होली स्नेह मिलन कार्यक्रम रतनपुर के माँ महामाया शूट भवन में आयोजित किया गया, उक्त समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष बिलासपुर विजय केशरवानी, अभ्यगत बिलासपुर पूर्व विधायक शैलेश पांडेय,अध्यक्षता पूर्व जनपद अध्यक्ष कोटा संदीप शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि एनएसयूआई प्रदेश सचिव राजा रावत,युवा कांग्रेस महासचिव रवि रावत,आशीष अग्रवाल,आदित्य सिंह ठाकुर की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ, एनएसयूआई छात्र संगठन रतनपुर के प्रमुख नेतृत्वकर्ता मानस ताम्रकार, आदित्य साहू,माही राजपूत,संस्कार राजपूत एवं पायल साहू द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया । सभी अतिथियों ने उपस्थित छात्रों को संबोधित किया ।

मुख्य अतिथि विजय केशरवानी ने अपने छात्र जीवन का परिचय देते हुआ बताया कि मैंने भी अपनी जीवन की शुरुवात छात्र राजनीति से की जब बिलासपुर बड़ा जिला हुआ करता था तब मैं एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष बना, उसके बाद युवा कांग्रेस का अध्यक्ष फिर कांग्रेस के संगठन का अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन किया, मैंने अपनी पढ़ाई में दो दो गोल्ड मेडल भी प्राप्त किए और संघर्ष करता रहा अभी भी मेरा संघर्ष जारी है, और आप सबको भी अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक संघर्ष करते रहने है ।

समारोह के अभ्यागत बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने बताया की मैंने अपनी पढ़ाई भिलाई में पूरी की मैं इंजीनियर बना, तब मेरी एक दिन की कमाई 80 रुपये हुआ करती थी, फिर भी मैंने संघर्ष नहीं छोड़ा और तीन लाख तक की नौकरी की उसके बाद बिलासपुर की जानता ने सेवा का अवसर प्रदान किया और मैंने पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन किया ।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे संदीप शुक्ला ने सफलता प्राप्त करने तक अपनी लड़ाई लड़ते रहना एवं अपने लक्ष्य को प्राप्त करके ही रुकने को कहा ।

उपस्थित छात्रो के जनसमूह ने सभी अतिथियों के अभिभाषण का कर्तबध्वनि से स्वागत किया, और भविष्य में अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा ली, सभी छात्र छात्राओं के उत्साह वर्धन के लिए बिलासपुर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी द्वारा गायन भी प्रस्तुत किया गया, जिससे सभी युवा जनसमूह ने अपने अंदाज में सुना, विदाई समारोह एवं होली स्नेह सम्मेलन में छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जिसमे सभी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं अपनी प्रतिभाओं को प्रकट भी किया, उक्त कार्यक्रम का आभार आदित्य साहू द्वारा प्रकट किया जिसमे छात्र नेता मानस ताम्रकार,माही राजपूत,संस्कार राजपूत,पायल साहू,जयंती,दामिनी यादव,वंश ताम्रकार सहित एनएसयूआई की पूरी टिम एवं सैकड़ो की संख्या में छात्र छात्राए उपस्थित रहे ।