Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें करोड़ों की चमक के बीच अधूरी रेल लाइन और मूलभूत सुविधाएं बनी...

करोड़ों की चमक के बीच अधूरी रेल लाइन और मूलभूत सुविधाएं बनी चर्चा का विषय

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली

मुख्यमंत्री के मुंगेली आगमन और प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर शहर में भव्य तैयारियां की जा रही हैं चौक-चौराहों पर सजावट, बड़े मंच स्वागत द्वार और प्रचार-प्रसार का माहौल दिखाई दे रहा है लेकिन दूसरी ओर जिले के कई अधूरे विकास कार्य अब भी लोगों के बीच बड़ा मुद्दा बने हुए हैं कटघोरा,मुंगेली,कवर्धा,डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना,जिसे क्षेत्र के विकास की रीढ़ माना जा रहा है आज भी लोगों की उम्मीदों में अटकी हुई दिखाई दे रही है वर्षों से चर्चा और घोषणाओं में रहने वाली यह परियोजना अब भी पूरी रफ्तार नहीं पकड़ सकी है क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर यह रेल लाइन शुरू हो जाए तो व्यापार शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के नए रास्ते खुल सकते हैं

शहर में करोड़ों रुपये स्वागत, मंच और प्रचार-प्रसार में खर्च होते नजर आ रहे हैं वहीं कई क्षेत्रों में सड़क पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के कार्य अधूरे दिखाई दे रहे हैं ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोग आज भी बुनियादी समस्याओं से जूझते नजर आते हैं मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां चरम पर हैं लेकिन आम लोगों के बीच यह चर्चा भी तेज है कि जिले को अब केवल बड़े आयोजन नहीं बल्कि धरातल पर दिखाई देने वाला विकास चाहिए लोगों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि लंबे समय से लंबित परियोजनाओं और अधूरे कार्यों को आखिर कब गति मिलेगी