Home देश पीएम मोदी पर टिप्पणी कर घिरे मल्लिकार्जुन खरगे, राज्यसभा की प्रिविलेज कमेटी...

पीएम मोदी पर टिप्पणी कर घिरे मल्लिकार्जुन खरगे, राज्यसभा की प्रिविलेज कमेटी करेगी बयानों की जांच

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ बीजेपी के 6 सांसदों ने प्रिविलेज नोटिस सबमिट किया है. सांसदों का आरोप है कि खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार अपमानजनक और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है. इससे संसद और इसके सदस्यों की गरिमा को ठेस पहुंची है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यसभा के चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने इस नोटिस को जांच और रिपोर्ट के लिए प्रिविलेज कमेटी को रेफर कर दिया है. राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी की तरफ से 17 जून 2026 को जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गई है.

राज्यसभा चेयरमैन ने 16 जून 2026 को इस मामले को रूल 203 के तहत प्रिविलेज कमेटी को भेजा है. इस कमेटी के चेयरमैन राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश हैं. कमेटी अब इस पूरे मामले की बारीकी से जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट सबमिट करेगी. इस कमेटी में सुधांशु त्रिवेदी, दीपक प्रकाश और सुरेंद्र सिंह नागर जैसे बीजेपी मेंबर्स भी शामिल हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here