Home देश हर 6 में से 1 परिवार नहीं दे रहा बिजली बिल, PM...

हर 6 में से 1 परिवार नहीं दे रहा बिजली बिल, PM सूर्य घर योजना ने बदल दी असम की ऊर्जा तस्वीर

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि केंद्र की ‘पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना’ के तहत जिन घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाए गए हैं, उनमें से 17.6 प्रतिशत घर अब अब शून्य बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं. यह राज्य में इस प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा कार्यक्रम के बढ़ते असर को दिखाता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि इस योजना ने असम में हजारों परिवारों के बिजली खर्च को कम करके और राज्य के स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ने के सफर को मजबूत करके बड़ा बदलाव लाया है.
मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, “असम में सोलर पावर का इस्तेमाल करने वाले 17.6 प्रतिशत परिवारों का बिजली बिल जीरो रहा है. यह वह बदलाव है जो पीएम सूर्य घर योजना ने असम में लाया है; यह राज्य इस योजना को लागू करने के मामले में देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है.”
मुख्यमंत्री के अनुसार, पीएम सूर्य घर पहल परिवारों को रूफटॉप सोलर सिस्टम के जरिए बिजली पैदा करने में सक्षम बनाकर उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक लाभ, दोनों सुनिश्चित कर रही है. इस योजना ने लाभार्थियों को अपने मासिक बिजली बिलों में काफी कटौती करने में मदद की है और एक बड़े हिस्से का बिजली पर खर्च जीरो रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here