Home खाना-खजाना पढ़ाई के साथ अब शैक्षणिक भ्रमण भी, GK HUB की नई पहल...

पढ़ाई के साथ अब शैक्षणिक भ्रमण भी, GK HUB की नई पहल से छात्रों को मिलेगा व्यवहारिक ज्ञान

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

मुंगेली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी केवल किताबों तक सीमित नहीं होती, बल्कि वास्तविक जीवन के अनुभव भी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और ज्ञान को समृद्ध बनाते हैं। इसी सोच के साथ GK HUB PSC/व्यापम कोचिंग सेंटर, मुंगेली के संचालक अंकित तिवारी ने विद्यार्थियों के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है।

कोचिंग संस्थान द्वारा 8 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक 6 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया जा रहा है। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को बस्तर और विशाखापट्टनम के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ ऐतिहासिक धरोहरों, संस्कृति और पर्यटन स्थलों की प्रत्यक्ष जानकारी देना है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान लगातार पढ़ाई और मानसिक दबाव के बीच यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ उनके ज्ञान और अनुभव को भी बढ़ाएगा। यात्रा के दौरान रहने, भोजन, सुरक्षा तथा छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग आवास की व्यवस्था भी संस्थान द्वारा की गई है।

जानकारी के अनुसार, इस प्रकार का शैक्षणिक भ्रमण मुंगेली में किसी कोचिंग संस्थान द्वारा आयोजित किए जाने वाला पहला प्रयास माना जा रहा है। यह पहल शिक्षा को केवल कक्षा तक सीमित न रखकर व्यवहारिक और अनुभवात्मक बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

संस्थान ने इच्छुक विद्यार्थियों से समय रहते पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि वे इस ज्ञानवर्धक और यादगार शैक्षणिक यात्रा का हिस्सा बन सकें।