मुंगेली
एस.बी. हेल्थकेयर हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के तहत ₹5 लाख तक निःशुल्क उपचार की सुविधा
बिलासपुर रोड, होंडा शोरूम के पास स्थित एस.बी. हेल्थकेयर हॉस्पिटल में अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से ₹5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न बीमारियों का आधुनिक चिकित्सा पद्धति से उपचार किया जाता है। अस्पताल में मेडिसिन, जनरल सर्जरी, हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक), स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनेकोलॉजी) तथा न्यूरो रोग से संबंधित उपचार एवं ऑपरेशन की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इसके अलावा अस्पताल में 24×7 आपातकालीन सेवाएं, एम्बुलेंस सुविधा तथा प्रतिदिन निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया जा रहा है। अस्पताल में बुखार, टायफाइड, मलेरिया, डेंगू, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, श्वास रोग, हड्डी टूटना, जोड़ों का दर्द, गर्भावस्था संबंधी उपचार, सामान्य एवं जटिल सर्जरी सहित कई प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं।
अस्पताल के डायरेक्टर इंजी. चंदन शर्मा ने बताया कि पात्र हितग्राही अपने आयुष्मान कार्ड के साथ अस्पताल पहुंचकर योजना का लाभ उठा सकते हैं। अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।



