रायपुर
राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन को मॉडल एवं अमृत रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। गौरीनगर एवं स्टेशन पारा के अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य दिसम्बर तक पूर्ण हो जाएगा। इसके साथ ही मोतीपुर अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डोंगरगढ़ से कटघोरा तक नई रेल लाईन की स्वीकृति दी गई है, जिसका जंक्शन डोंगरगढ़ होगा। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि राजनांदगांव प्रतिभा की भूमि है, श्रम और परिश्रम की भूमि है। जिले की प्रतिभावान खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने राष्ट्रमंडल खेल में देश के लिए पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।
महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि राजनांदगांव शहर के विकास के लिए 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रूपए की लागत से विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव शहर में 800 सीटर का ऑडिटोरियम उपलब्ध है। इसके साथ ही 15 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत से 2000 सीटर का ऑडिटोरियम के लिए भूमिपूजन किया गया है। इस ऑडिटोरियम के बनने से भविष्य में बड़े आयोजन के लिए व्यवस्थित स्थल मिलेगा। राजनांदगांव शहर के सभी 51 वार्डों के संतुलित विकास को दृष्टिगत रखते हुए 15वें वित्त आयोग से 12 करोड़ रूपए एवं 3 करोड़ रूपए, मुख्यमंत्री की घोषणा अंतर्गत वाटर सप्लाई के लिए 1 करोड़ रूपए, अधोसंरचना के लिए 11 करोड़ 57 लाख रूपए के विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्री खूबचंद पारख, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री संतोष अग्रवाल, श्री रमेश पटेल, श्री राजेश श्यामकर, श्री राजेन्द्र गोलछा, श्री सौरभ कोठारी, नगर निगम सभापति श्री पारस वर्मा, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित थे।



