Home छत्तीसगढ़ वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सुना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के...

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सुना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सुना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड

 

 

 

 

 

प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक में वीर जवानों के शौर्य, नशामुक्ति और छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेख

‘मन की बात’ देशवासियों से संवाद और जनभागीदारी को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम-श्री ओ.पी. चौधरी

रायपुर, 27 सितम्बर 2026

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज अपने रायपुर निवास में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक में भारतीय सेना के वीर जवानों के शौर्य, नशामुक्ति अभियान, पोषण, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी सहित विभिन्न विषयों पर देशवासियों से संवाद किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक के दस वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए भारतीय सेना के वीर जवानों के साहस और शौर्य को याद किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ की चर्चा करते हुए युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख किया गया। उन्होंने पोषण माह की चर्चा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में इस अभियान के माध्यम से लोगों को पौष्टिक मुनगा यानी मोरिंगा को अपने खान-पान में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर घर मुनगा’ अभियान का उल्लेख प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। पोषण और स्वस्थ जीवनशैली को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बन रहे हैं।

श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे सकारात्मक और प्रेरक प्रयासों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के साथ देशवासियों से सीधे संवाद का सशक्त माध्यम बन चुका है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सेवा, सहभागिता, राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण से जुड़े प्रयासों को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।