Home छत्तीसगढ़ नमो सेवा की अनकही कहानियां: मुरता में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवं भाषण...

नमो सेवा की अनकही कहानियां: मुरता में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, बच्चों ने उकेरा मोदी जी का सेवा संकल्प  

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : नमो सेवा की अनकही कहानियां: मुरता में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, बच्चों ने उकेरा मोदी जी का सेवा संकल्प

 

 

 

 

 

रायपुर, 02 अक्टूबर 2026

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन की प्रेरणादायी यात्रा और उनके सेवा संकल्प को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड बेरला के हाई स्कूल मुरता में ’’नमो सेवा की अनकही कहानियां’’ विषय पर ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी कला और विचारों के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल शामिल हुए। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों के विचार सुने। बच्चों की प्रतिभा देखकर मंत्री जी ने उनकी सराहना की और उत्साहवर्धन किया।

आज के बच्चे कल के भारत के निर्माता – मंत्री बघेल

अपने उद्बोधन में मंत्री श्री दयालदास बघेल ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भारत की भावी पीढ़ी हैं। भारत को विश्व स्तर पर शिखर पर ले जाने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने जीवन को देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। चाय बेचने वाले एक सामान्य परिवार से निकलकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक का उनका संघर्ष, उनकी अनकही कहानियां हर युवा के लिए प्रेरणा हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के 25 सेवा संकल्प – स्वच्छ भारत, आत्मनिर्भर भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इंडिया, पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों को बच्चों ने चित्रकला और भाषण के माध्यम से जिस सुंदरता से रेखांकित किया है, वह काबिले तारीफ है।

बच्चों ने चित्रों में उकेरा मोदी जी का जीवन दर्शन

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री जी के बचपन से लेकर जनसेवा तक के विभिन्न पहलुओं को कैनवास पर उतारा। किसी ने स्वच्छता अभियान में झाड़ू लगाते हुए मोदी जी का चित्र बनाया, तो किसी ने चंद्रयान की सफलता और आत्मनिर्भर भारत का चित्रण किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने ’’नमो सेवा की अनकही कहानियां’’ पर ओजस्वी विचार रखे। उन्होंने बताया कि कैसे मोदी जी ने बिना थके, बिना रुके 25 वर्षों तक जनसेवा को ही अपना धर्म बनाया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंत्री श्री बघेल के हाथों पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में राष्ट्र प्रेम, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं।

मंत्री जी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार और सेवा भाव का होना भी अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री जी का जीवन हमें सिखाता है कि बड़े सपने देखो और उन्हें पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करो। सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

कार्यक्रम के दौरान हाई स्कूल मुरता का परिसर देशभक्ति और उत्साह से भरा रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, अभिभावक, स्कूली बच्चे एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ श्री खोरबाहरा साहू ,वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल,अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, स्कूली छात्र छात्राएं, उपस्थित थे।