रायपुर : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
माँ दुर्गा का आशीर्वाद लेकर क्षेत्रवासियों को दी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं
रायपुर, 19 अक्टूबर 2026
वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रायगढ़ शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर माँ दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने जगत जननी माँ दुर्गा से प्रदेशवासियों एवं रायगढ़ क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शारदीय नवरात्रि शक्ति, भक्ति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का पावन पर्व है। माँ दुर्गा की आराधना हमें सत्य, साहस, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कामना की कि आदिशक्ति माँ दुर्गा की असीम कृपा सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का संचार हो।
इस दौरान श्री चौधरी ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं।



