Home छत्तीसगढ़ सेवा सेतु केन्द्र से एक ही दिन में मिले आय एवं निवास...

सेवा सेतु केन्द्र से एक ही दिन में मिले आय एवं निवास प्रमाण पत्र, किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया में मिली मदद  

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बलौदाबाजार : सेवा सेतु केन्द्र से एक ही दिन में मिले आय एवं निवास प्रमाण पत्र, किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया में मिली मदद

 

 

 

 

 

बलौदाबाजार, 29 अक्टूबर 2026

शासन की जनकल्याणकारी पहल सेवा सेतु अभियान आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक साबित हो रहा है। इसके माध्यम से शासकीय सेवाएं सरलता और त्वरित गति से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इसी कड़ी में भाटापारा निवासी कविता सिंह ठाकुर, पिता  रंग बहादुर सिंह ठाकुर ने तहसील कार्यालय भाटापारा स्थित सेवा सेतु केन्द्र में आय एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। केन्द्र के माध्यम से उन्हें आवेदन करने के दिन ही शाम तक दोनों प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए।

समय पर प्रमाण पत्र मिलने से कविता सिंह ठाकुर को किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में मदद मिली। त्वरित सेवा मिलने से उनके लिए उपचार संबंधी प्रक्रिया को आगे बढ़ाना आसान हुआ।

सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, सुलभ और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है, ताकि लोगों को आवश्यक दस्तावेजों के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।