Home छत्तीसगढ़ युवा महोत्सव 2026 : 60 सेकंड की रील से दिखाएं अपना हुनर,...

युवा महोत्सव 2026 : 60 सेकंड की रील से दिखाएं अपना हुनर, जीतें पुरस्कार और बनाएं राज्य स्तर तक पहचान

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बेमेतरा : युवा महोत्सव 2026 : 60 सेकंड की रील से दिखाएं अपना हुनर, जीतें पुरस्कार और बनाएं राज्य स्तर तक पहचान

 

 

 

 

 

15 से 29 वर्ष के छत्तीसगढ़ के मूल निवासी युवा ले सकेंगे हिस्सा, नशामुक्ति के संदेश पर आयोजित होगा Creative Youth Reel Challenge

बेमेतरा 17 नवंबर 2026/

छत्तीसगढ़ युवा महोत्सव 2026 में जिले के युवाओं को अपनी रचनात्मकता, हुनर और प्रतिभा प्रदर्शित करने का शानदार अवसर मिलने जा रहा है। इस बार युवा अपने मोबाइल के माध्यम से महज 60 सेकंड की रील बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। इसके लिए *Creative Youth Reel Challenge* आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता के नियम एवं दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

60 सेकंड की रील में देना होगा नशामुक्ति का संदेश

प्रतियोगिता की थीम “नशामुक्त युवा फॉर विकसित छत्तीसगढ़” निर्धारित की गई है। प्रतिभागियों को इस विषय पर अधिकतम 60 सेकंड की एक मौलिक एवं रचनात्मक रील तैयार करनी होगी। रील के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम, युवाओं के भविष्य पर इसका प्रभाव, नशे से दूरी और स्वस्थ एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया जा सकता है। प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक ही रील प्रस्तुत कर सकेगा।

15 से 29 वर्ष के युवा कर सकेंगे पंजीयन

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा प्रतिभागी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। इच्छुक पात्र प्रतिभागी WhatsApp नंबर *98261 68395* पर संदेश भेजकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए प्रतिभागी को अपना पूरा नाम एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना होगा।

Instagram पर रील पोस्ट करना अनिवार्य

प्रतिभागियों को अपनी तैयार रील अपने व्यक्तिगत Instagram अकाउंट पर पोस्ट करनी होगी। रील पोस्ट करते समय बेमेतरा जिले के आधिकारिक Instagram अकाउंट @bemetaradistrict को Collab में जोड़ना एवं Tag करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही पोस्ट में निम्नलिखित हैशटैग का उपयोग करना होगा :

#Cg_Youth_Fest2026

#NashaMuktChhattisgarh

रील पोस्ट करने के बाद उसका लिंक आयोजन समिति को उपलब्ध कराना होगा।

लाइक्स  और view के आधार पर मिलेगा सहभागिता का अंक

प्रतियोगिता में Instagram पर प्राप्त वास्तविक लाइक्स को विशेष महत्व दिया जाएगा। निर्धारित मूल्यांकन प्रक्रिया के अनुसार सोशल मीडिया सहभागिता के लिए 40 अंक निर्धारित किए गए हैं। फर्जी लाइक्स, बॉट अथवा कृत्रिम माध्यमों से लाइक्स बढ़ाए जाने की पुष्टि होने पर संबंधित प्रतिभागी की प्रविष्टि निरस्त कर दी जाएगी।

100 अंकों के आधार पर होगा मूल्यांकन

प्रतियोगिता में विजेताओं का चयन कुल 100 अंकों के निर्धारित मूल्यांकन पैटर्न के आधार पर किया जाएगा।

– सोशल मीडिया सहभागिता एवं वास्तविक लाइक्स : 40 अंक

– रचनात्मकता एवं मौलिकता : 25 अंक

– निर्धारित थीम के अनुरूप संदेश : 20 अंक

– प्रस्तुतीकरण एवं तकनीकी गुणवत्ता : 15 अंक

इस प्रकार प्रतियोगिता में केवल लाइक्स ही सफलता का आधार नहीं होंगे, बल्कि रील की विषयवस्तु, संदेश की प्रभावशीलता, मौलिक सोच और प्रस्तुतीकरण की गुणवत्ता भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

रील पोस्ट करने की अंतिम तिथि जल्द होगी निर्धारित

रील पोस्ट करने की अंतिम तिथि फिलहाल निर्धारित नहीं की गई है। इसकी जानकारी निर्धारित होने पर पृथक से साझा की जाएगी। इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन कराकर अपनी रचनात्मक तैयारी शुरू कर सकते हैं।

मोबाइल बनेगा प्रतिभा का मंच, युवाओं की आवाज बनेगा बदलाव का संदेश

Creative Youth Reel Challenge युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देने का अवसर प्रदान करेगा। मोबाइल कैमरे से तैयार की गई एक छोटी-सी रील भी नशामुक्ति के संदेश को बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचा सकती है। जिले के अधिक से अधिक पात्र युवाओं से इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने और अपनी रचनात्मकता के माध्यम से नशामुक्त एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की गई है।