Home छत्तीसगढ़ जिला समाचार बेमेतरा : पॉच अलग-अलग प्रकरणों में 5 लाख 75 हजार...

जिला समाचार बेमेतरा : पॉच अलग-अलग प्रकरणों में 5 लाख 75 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि जारी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने बेमेतरा जिले में सर्पदंश और चार अलग-अलग सड़क दुर्घटना में हुई  आकस्मिक मृत्यु पर मृत पक्षकारों को राजस्व पुस्तक परीपत्र 6-4 के तहत 5 लाख 75 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। स्वीकृत राशि में एक लाख 75 हजार रूपए सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर सहायता राशि शामिल है। बेरला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बहेरा की रेखा गायकवाड की सर्पदंश से मृत्यु होने पर 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि जारी की गई है। इसी तरह उमरिया निवासी श्री पिताम्बर साहू एवं तीन अन्य पुत्र-पुत्री एवं नातिन की सड़क दुर्घटना होने पर 75 हजार रूपए कोहकाबोड़ निवासी श्री पारस वर्मा , पिपरिया निवासी मिथुन राम वर्मा, तिरियाभाठ निवासी श्री अंजोर दास की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर और कठिया निवासी पुनीत बाई की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके निकटतम पिड़ित पक्षकारों को 25-25 हजार रूपये कुल एक लाख 75 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि जारी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here