Home देश बड़ी खबर : पीएनबी घोटाले का आरोपी भगोड़ा नीरव मोदी लंदन में...

बड़ी खबर : पीएनबी घोटाले का आरोपी भगोड़ा नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार

पीएनबी घोटाले के आरोपी हीरा व्यापारी नीरव मोदी को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13 हजार करोड़ के पीएनबी स्‍कैम में भारतीय जांच एजेंसियों को नीरव मोदी की तलाश थी।

इससे पहले सोमवार को ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। नीरव मोदी पंजाब नैशनल बैंक से 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का मुख्य आरोपी है।

ये है पीएनबी मामला:

पंजाब नेशनल बैंक ने 14 फरवरी, 2018 को जानकारी दी थी कि उसके ब्रैडी हाउस ब्रांच में 11,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला हुआ है। बैंक ने नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी पर 11,500 करोड़ रुपये कर्ज लेकर उसे नहीं चुकाने का आरोप लगाया था। यह कर्ज पीएनबी के लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए लिए गए और इनके आधार पर एक्सिस बैंक और इलाहाबाद बैंक की विदेशी ब्रांचों से भी कर्ज लिया गया था। इस घोटाले के सामने आने के बाद नीवर मोदी और मेहुल चोकसी देश छोड़कर फरार हो गए थे। तभी से भारत को दोनों की तलाश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here